{"_id":"5f720ccc8ebc3e9bd40604aa","slug":"sp-inspects-boundaries-gives-mask-to-divyang-sultanpur-news-lko542484736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमाओं का एसपी ने किया निरीक्षण, दिव्यांग को दिया मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमाओं का एसपी ने किया निरीक्षण, दिव्यांग को दिया मास्क
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक सीमाओं का जायजा लेने निकल पड़े। एसपी ने स्थानीय लोगों से पुलिसिंग के बारे में भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान केएनआईटी चौकी इंचार्ज को विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेने और अपराध व अपराधियों पर अंकुश न लगा पाने पर निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने बिना मास्क सड़क पर यात्रा कर रहे लोगों को मास्क बांटा। इस बीच एक दिव्यांग को एसपी ने रोककर खुद मास्क दिया।
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा सोमवार को जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले थे। इस दौरान एसपी ने कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की।
एसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के केएनआईटी चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्र को निलंबित कर दिया। एसपी के अनुसार चौकी इंचार्ज विवेचनाओं के निस्तारण में शिथिलता बरत रहे थे। इसके साथ ही अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा सके।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी ने जिले की सीमाओं का जायजा भी लिया। इस बीच रास्ते से गुजर रहे लोगों से एसपी ने मास्क लगाने की अपील की। जांच के दौरान एक दिव्यांग रास्ते से बिना मास्क लगाए गुजर रहा था। एसपी ने उसे मास्क दिया।