{"_id":"6921fc2dc2d894a1ba096efe","slug":"sp-celebrated-mulayam-singh-yadavs-birth-anniversary-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-144958-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सपाइयों ने शनिवार को पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। सपाइयों ने मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किया। ग्रामीण क्षेत्राें में भी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव ने लौहर दक्षिण में मजदूरों व कमजोर वर्ग के लोगों को फल वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनाई। सपाइयों ने 2027 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक अनूप संडा ने मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहते हुए पार्टी संस्थापक की ओर से किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। पूर्व विधायक अरुण वर्मा, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव व महामंत्री सलाउद्दीन अहमद ने भी अपने विचार रखे। विधानसभा मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में कार्यकर्ताओं को लगकर सभी वोटरों का नाम सूची में जुड़वाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सपाइयों ने मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर अशोक वर्मा, वीरेंद्र मौर्य, मकसूद आलम, सलमान गनी खान, दीपक शुक्ला, मोहम्मद अब्बास, विजय यादव, अशोक सिंह बिसेन, शहजाद अहमद, भजन यादव, शिवमंगल तिवारी व अन्य मौजूद रहे।