{"_id":"6a2c535ddcadd9425b009d84","slug":"son-dies-in-road-accident-father-critical-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-158251-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर
Sat, 13 Jun 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
राम कैलाश। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
भदैंया/अलीगंज। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर असरोगा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार रात बेलामोहन निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, वहां चिकित्सक ने बेटे राम कैलाश को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली देहात के बेलामोहन निवासी छोटेलाल निषाद (65) अपने छोटे बेटे राम कैलाश निषाद (26) के साथ बाइक से अमेठी के मुसाफिरखाना एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने कराने गए थे। रात करीब नौ बजे पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक राम कैलाश चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
असरोगा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लग गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने राम कैलाश को मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल निषाद का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जिन्हें बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने राम कैलाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
परिवार में छाया मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। दिवंगत राम कैलाश दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई अच्छेलाल मेहनत मजदूरी करते हैं। राम कैलाश का विवाह चार साल पहले गुड़िया से हुआ था, जिससे दो साल का एक बेटा है। राम कैलाश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।