फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Social Media Accounts Issued for Student-Parents

Sultanpur News: छात्रों-अभिभावकों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट जारी

Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Social Media Accounts Issued for Student-Parents
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों और विद्यार्थियों तक शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के लिए यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट जारी किए गए हैं। यह पहल जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया हैंडल के संचालन के लिए 12 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम बनाई गई है। टीम का नेतृत्व भौतिक विज्ञान प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी को सौंपा गया है। टीम के माध्यम से विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड से शिक्षण कार्य प्रदान किया जाएगा। इसका यूट्यूब लाइव प्रसारण अन्य विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। शुरुआत में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की मॉडल कक्षाएं स्मार्ट बोर्ड से संचालित होंगी। छात्रों को अटल टिंकरिंग लैब और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से रोबोटिक, थ्रीडी प्रिंटिंग और एआई की तकनीकी शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों और विशेषज्ञ शिक्षकों की बैठक शनिवार को की। इसमें शैलेंद्र चतुर्वेदी ने सभी से इन चैनलों को सब्सक्राइब करने की अपील की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने रिकॉर्ड किए गए और लाइव कार्यक्रमों को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह, प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, आनंद कुमार मौर्य, विशेषज्ञ शिक्षक सुनील कुमार यादव, चारू गुप्ता, सुमन मौर्य, संगीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed