{"_id":"65887dab6c7994bd79099a44","slug":"smoke-coming-out-from-the-wheels-of-sadbhavna-express-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-7285-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सद्भावना एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, एक घंटे शिवनगर में रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सद्भावना एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, एक घंटे शिवनगर में रोकी गई
Mon, 25 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
शिवनगर स्टेशन के पास रविवार को सद्भावना अप एक्सप्रेस की बोगी से धुआं निकलने के बाद जमा लोगों की
अलीगंज/बंधुआकला (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर से आनंदविहार जा रही सद्भावना अप एक्सप्रेस के पैंट्री कार के पहिये के ब्रेक अचानक जाम हो गए। इससे पहिए से धुआं निकलने लगा। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही ट्रेन को शिवनगर स्टेशन पर रोक दिया गया। धुआं देख यात्री घबरा गए। पहले अंदेशा हुआ कि पैंट्रीकार में आग लगी है किंतु बाद में सही जानकारी मिलने पर यात्री सामान्य हुए। जाम हुए ब्रेक को रिलीज करने के बाद करीब एक घंटे की देरी से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
सुल्तानपुर से बनकर आनंदविहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस स्टेशन यार्ड के प्लेटफार्म नंबर चार से रविवार दोपहर 03:38 बजे रवाना हुई। बंधुआंकला स्टेशन पार करने के बाद गेट नंबर 86 के गेटमैन ने ट्रेन के पैंट्रीकार के पहिये से धुआं उठता देखा। ट्रेन वहां से स्पीड में आगे निकल गई।
गेटमैन ने फौरन इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से सद्भावना एक्सप्रेस को रोकने के लिए इमरजेंसी मैसेज स्टेशन अधीक्षक शिवनगर, ट्रेन चालक व गार्ड को दिया गया। इसके बाद करीब 3:55 बजे ट्रेन को शिवनगर स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
ट्रेन के रुकने पर पैंट्रीकार के पहिये से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री इधर-उधर भागने लगे। हालांकि स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मियों ने उनको समझा-बुझाकर शांत कराया। सबसे पहले अग्निशमन यंत्र की मदद से पहियों से निकलने वाले धुएं को बुझाया गया। पहिए रगड़ से लाल हो गए थे।
स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पैंट्रीकार के नीचे पहियों की जांच की गई तो पता चला कि उसके ब्रेक जाम हो गए थे। ब्रेक जाम होने से पहियों की रगड़ से धुआं निकलने लगा था। रेल कर्मियों को बुलाकर पैंट्रीकार के ब्रेक रिलीज करवाए गए। इसमें करीब एक घंटे का वक्त लगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लगभग 4:50 बजे पहिये की दोबारा जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शिवनगर रामफूल मीणा ने बताया कि ट्रेन के चालक व गार्ड ने ब्रेक रिलीज होने का मेमो दिया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
अचानक धुआं उठता देख सहम गए थे यात्री
एस-फोर कोच में सफर रहे राम किशोर ने बताया कि उन्हें आनंदविहार जाना था। शिवनगर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उन्होंने धुआं उठता देखा तो काफी घबराहट हुई। गार्ड ने बताया कि कोई चिंता का विषय नहीं है तो राहत मिली। एस-फाइव कोच में यात्रा करने वाले आनंदेश्वर ने बताया कि अचानक ट्रेन के रुकने पर पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। बाद में पता चला कि पैंट्रीकार के पहिये जाम हो गए थे, तब राहत मिली।
एक घंटे बाधित रहा अप लाइन ट्रैक
सद्भावना एक्सप्रेस के रोके जाने से रेल ट्रैफिक पर कोई असर नहीं पड़ा। शिवनगर स्टेशन का अप लाइन ट्रैक करीब एक घंटे तक बाधित रहा। लखनऊ-वाराणसी रूट की ट्रेनों को डाउन लाइन से रवाना किया गया।
ब्रेक बाइंडिंग से निकला धुआं
लखनऊ रेल मंडल के डीआरएम डॉ. मनीष थपलियाल ने बताया कि सद्भावना एक्सप्रेस के पैंट्रीकार के पहिये से धुंआ निकलने की जांच कराई गई। लोको पायलट व गार्ड ने ब्रेक बाइंडिंग होने की जानकारी दी। समय रहते उसे ठीक भी करवा दिया गया।
स्टेशन अधीक्षक रहे बेखबर
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चिंताजनक यह रहा है कि ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही और इस बात की भनक सुल्तानपुर के स्टेशन अधीक्षक को लगी ही नहीं। उनसे जब इस घटना के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी ही नहीं है।