फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Slow monsoon pace puts paddy cultivation at risk

Sultanpur News: मानसून की धीमी रफ्तार से धान की खेती पर संकट

Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Slow monsoon pace puts paddy cultivation at risk
 बल्दीराय के बघौना में धान की रोपाई करते लोग। संवाद
सुल्तानपुर। जिले में मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश न होने से धान सहित खरीफ की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है।
विज्ञापन

किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई कर फसल बचानी पड़ रही है। जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सूखे जैसे हालात बनने की आशंका भी गहराने लगी है। प्रगतिशील किसान सुनील वर्मा ने बताया कि बारिश की कमी से खेतों में पानी नहीं पहुंचा। उन्हें डीजल पंप से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खर्च बढ़ा है। प्रगतिशील किसान रामकीरत मिश्र ने कहा कि जुलाई की शुरुआत में अच्छी फसल की उम्मीद जगी थी। पर बारिश रुकने से खेत फिर सूखने लगे हैं। शनिवार दोपहर तक बादल छाए रहे, फिर बूंदाबांदी के बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन

मौसम का हाल और किसानों की उम्मीदें
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान व अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित होगी। वहीं किसान सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निजी सिंचाई से उत्पादन लागत बढ़ रही है। रवींद्र नाथ पांडेय ने कहा कि किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed