फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six major trains left for hours late

घंटों देरी से रवाना हुईं छह प्रमुख ट्रेनें

Thu, 02 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Six major trains left for hours late
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तय समय से 10 घंटे से अधिक लेट रही। महामना डाउन, फरक्का डाउन एक्सप्रेस समेत छह प्रमुख ट्रेनें तय समय से कई घंटे देरी से रवाना की गईं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड में प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से आए दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा घंटे लेट रही। जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे से अधिक लेट रही।
विज्ञापन

दिल्ली से माल्दाटाउन तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे लेट रही। कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब 10 घंटे से अधिक विलंब से किया गया। अमृतसर से हावड़ा तक जाने वाली अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सात घंटे लेट रही। लोकमान्य तिलक से अयोध्या को जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के लेट रहने से यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed