{"_id":"5d4c5eef8ebc3e6c9874a122","slug":"six-injured-in-road-accidents-sultanpur-news-lko475403575","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भगनपुर निवासी सतीश कुमार मिश्र (30) बृहस्पतिवार सुबह अपने पांच वर्षीय पुत्र आयुष को बाइक से लेकर अमेठी जा रहे थे। बारामासी बाजार के पास कुत्ते से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर पड़े। दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए।
दूसरी दुर्घटना में प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव शिवरामपुर निवासी सकलीम (18) अपनी मां अफसाना (42) को बाइक से लेकर अमेठी जा रहे थे। शहर में केशवनगर मोड़ के समीप बाइक के सामने अचानक आए कुत्ते से टकराकर वह अनियंत्रित होकर गिर गए। दुर्घटना में मां-बेटे घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर फुलवारी निवासी रामदेव (64) बृहस्पतिवार सुबह घर के पास पैदल सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के पूरबगांव निवासी रंजीत (28) बुधवार देर रात सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामदेव की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।