फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six corona positives found in Sultanpur, four became healthy

ज िले में छह मिले कोरोना पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ

Fri, 12 Jun 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Six corona positives found in Sultanpur, four became healthy
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। छह पॉजिटिव के साथ चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए मरीजों में पांच परदेसी ही हैं। इसमें परदेसी बेटे के संपर्क में आने पर पिता भी संक्रमित पाया गया है। लगातार मिल रहे मरीजों से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में परदेसियों के पहुंचने से लगातार संक्रमण में इजाफा हो रहा है। परदेसियों के संपर्क में आने से स्थानीय लोग भी अब संक्रमित हो रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ से आई 159 नमूनों की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अखंडनगर के उनुरखा गांव में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक अधेड़ गोवा से 22 मई को घर लौटा था, जबकि एक युवक 10 जून को नोएडा से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्दीराय के महुली गांव निवासी एक युवक पॉजिटिव मिला है। युवक सात जून को दिल्ली से घर पहुंचा है। दिल्ली से 10 जून को ट्रेन से लौटा हलियापुर के कांपा गांव निवासी एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। नोएडा से लौटे बेटे के संपर्क में आया धनपतगंज के देहली गांव निवासी एक वृद्घ में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
दो बेटे व नाती पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। शहर से सटे चुनहा में भी एक अधेड़ पॉजिटिव मिला है। अधेड़ मुंबई से बस से छह जून को पहुंचा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है।
छह नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार मरीज निगेटिव पाए गए हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गइ्र है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। एक मरीज के पहले मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को लखनऊ से रिपोर्ट आते ही सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने पूल सैंपलिंग के दो मरीजों से फोन पर संपर्क साधा। अखंडनगर के उनुरखा गांव के दोनों मरीजों को सीएमओ ने जब फोन किया तो संयोग से वे घर पर ही मिले।

सीएमओ ने बताया कि दोनों मरीजों के घर मिलने पर एंबुलेेंस भेजकर उन्हें कोविड केयर सेंटर लाया गया। कोविड केयर सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को शेल्टर होम लाकर सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed