{"_id":"6a6264ab420987ae020fcaa9","slug":"sit-in-outside-residence-former-sp-mla-in-police-custody-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161180-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर के सामने धरना, सपा के पूर्व विधायक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर के सामने धरना, सपा के पूर्व विधायक पुलिस हिरासत में
Fri, 24 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सपा पूर्व विधायक अनूप संडा से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रस्तावित धरने से पहले बृहस्पतिवार को जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनूप संडा को उनके सब्जी मंडी स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया। जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, तिकोनिया पार्क समेत आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पूर्व विधायक अनूप संडा ने बुधवार शाम तिकोनिया पार्क में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक धरना देने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन ने धरने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। सुबह धरना स्थल पर टेंट लगाए जाने की तैयारी शुरू होने से पहले ही पुलिस ने उसे रुकवा दिया। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस टीम अनूप संडा के आवास पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट रखा गया। कुछ देर बाद हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से कोतवाली ले जाया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव सहित कई सपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सपा समर्थकों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी को भी धरना स्थल तक नहीं पहुंचने दिया।