फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sisters pray for long life of brothers on Bhai Dooj

बहन ने लगाया तिलक, भाइयों ने दिया उपहार

Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

दीपावली व प्रतिपदा के बाद पड़ने वाले भइया दूज का त्यौहार शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर दूज पूजन किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर यमराज व चंद्रमा का गोबर से प्रतीकात्मक चित्र बनाया।

विज्ञापन


 इसके अलावा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। निर्धारित मुहूर्त के अनुरूप यम द्वितीया की कथा सुनने के बाद प्रसाद चढ़ाकर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र व भय बाधाओं से दूर रहने की कामना की। भाइयों ने बहनों के घर पहुंच उनसे तिलक-पूजन कराया और मुंह मीठा कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


भाइयों ने बहनों को कीमती उपहार व त्यौहार की बधाइयां दी। दूरदराज और परदेस में रहने वाले लोगों ने बहनों के घर पहुंच परंपरा निभाई। बच्चों में भी भइया दूज के त्योहार को लेकर गजब का उत्साह दिखाई पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed