{"_id":"5740a4e44f1c1b126dac7087","slug":"signal-failure-trains-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल, खड़ी हो गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल, खड़ी हो गईं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 27 जून से चलेगी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर स्टेशन का सिग्नल शनिवार भोर अचानक फेल हो गया। इसके कारण उपासना, सद्भावना, सरयू समेत मेमू का संचालन प्रभावित रहा। दो घंटे तक सिग्नल फेल रहा।
विज्ञापन
इससे उपासना एक्सप्रेस को आउटर पर करीब एक घंटे तक रोका गया। सद्भावना एक्सप्रेस को आधे घंटे तक आउटर पर खड़ा रखा गया।
फैजाबाद से इलाहाबाद जाने वाली सरयू एक्सप्रेस को भी आउटर पर करीब एक घंटे तक खड़ा रखा गया। मेमू को भी सिग्नल फेल होने की वजह से रवाना नहीं किया गया। पांच बजे फेल हुआ सिग्नल करीब सात बजे सही हुआ। ट्रेनों के लेटलतीफ होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन