फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shuttle Express will stop at Jalalganj and Shivpur stations

Sultanpur News: जलालगंज और शिवपुर स्टेशन पर होगा शटल एक्सप्रेस का ठहराव

Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shuttle Express will stop at Jalalganj and Shivpur stations
सुल्तानपुर। वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज जलालगंज और शिवपुर स्टेशनों पर होने की संभावना है। रेल मंत्रालय ने इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक सिन्हा ने गत 13 फरवरी को इसका पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


वर्तमान में शटल एक्सप्रेस का स्टॉपेज वाराणसी से लखनऊ के बीच पिंडरा रोड हॉल्ट, जौनपुर सिटी, श्री कृष्णानगर, लंभुआ, सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना व महाराजा बिजली पासी स्टेशन पर हो रहा है। सुबह छह बजे ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर 10:10 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वापसी में लखनऊ से शाम छह बजे चलकर रात 10:10 बजे वाराणसी पहुंचती है। इस ट्रेन से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से नौकरीपेशा, छात्र व व्यापारी वर्ग सहित अन्य करीब 450 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। नए ठहराव की व्यवस्था जल्द ही लागू होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रेन की समय-सारिणी में मामूली बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि समय-सारिणी व किराया सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जा सकती है। जिससे जलालगंज व शिवपुर के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। जिलेवासियों को भी शिवपुर व जलालगंज स्टेशन तक आवागमन करने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed