{"_id":"654fcef83852b1e7e3040744","slug":"shops-decorated-in-500-gram-panchayats-on-diwali-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-5274-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिवाली पर 500 ग्राम पंचायतों में सजीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिवाली पर 500 ग्राम पंचायतों में सजीं दुकानें
Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एनआरएलएम से जुड़ीं महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से एक और कदम बढ़ाया गया है। दिवाली पर महिलाओं की ओर से 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में दुकानें लगाई गईं हैं। इन पर त्योहार संबंधी विभिन्न सामग्रियों की बिक्री शुरू हो गई है।
एनआरएलएम से जुड़ीं महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से पहले से तैयारी चल रही थी। इसके लिए सक्रिय महिलाओं का चयन पहले ही किया गया था। दिवाली से जुड़े विभिन्न सामान की बिक्री के लिए गांव में दुकानें लगाने का सुझाव दिया गया था। विभाग की ओर से कुछ सामानों की थोक खरीदारी में चयनित महिलाओं की मदद भी कराई गई।
धनतेरस पर ही कई ग्राम पंचायताें में महिलाओं की दुकानें लगवा दी गईं। छोटी दिवाली पर शनिवार को जिले में 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में महिलाओं की दुकानें सज गई हैं। इन पर बिक्री भी शुरू हो गई है। मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक गांव में लगाई गईं दुकानों पर कई सामान बाजार दर से कम दाम पर उपलब्ध हैं। कुछ सामान बाजार रेट के बराबर बिकवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव की दुकानों पर रखे गए सामान
एनआरएलएम की ओर से गांव में लगाई दुकानों पर दीये, मिट्टी के खिलौने, झाड़ू, स्टील बर्तन, मिट्टी के बर्तन, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती, लाई, चूरा, चीनी का गट्टा, चिरई समेत अन्य सामान रखे गए हैं। इसके अलावा दिवाली पर पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी व कुबेर की मूर्ति रखी गई है। ज्यादातर दुकानों पर महिलाओं ने अपने घर के सामने ही सजाए हैं। गांव में दुकानें लगने से काफी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
दुकानों से महिलाओं की होगी आमदनी
डीडीओ/प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम अजय कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं की आमदनी विभिन्न कार्यों के जरिये बढ़ाने के लिए दुकानें लगवाई गई हैं। इसमें कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो मिट्टी के बर्तन स्वयं बनाती हैं। दुकानों से महिलाओं को आमदनी होगी।