फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shiksha mitra protest leads to closure of schools.

शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, स्कूलों में पढ़ाई ठप

Mon, 14 Sep 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

समायोजन रद्द करने संबंधी हाईकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार किया। जगह-जगह प्रदर्शन हुए और रोड जाम किया गया। कादीपुर के शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पत्र भेज इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। परिषदीय विद्यालयों की पठन-पाठन बेपटरी रहा और अधिकतर विद्यालयों में ताले लटके रहे।

विज्ञापन

जिले के शिक्षामित्रों ने हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। कादीपुर में हाईकोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर बैठक की।
विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में शिक्षामित्रों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने संबंधी एसडीएम को ज्ञापन दिया।  मांग पत्र में कहा है कि बीते 15 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों को उच्च न्यायालय से उनके समायोजन को निरस्त करने से बड़ा झटका लगा है। समायोजन में आने वाली बाधाओं को दूर कर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त कराने की मांग करते हुए शिक्षामित्रों ने कहा कि यदि हमें नौकरी नहीं मिलती तो मजबूरन आत्महत्या को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष  डॉ. अंबिकेश प्रताप सिंह, महामंत्री अनिल यादव ने भी शिक्षामित्रों का समर्थन करते हुए उनकी हर लड़ाई में साथ रहने का वादा किया। इस मौके पर केसरी नंदन दुबे, रणविजय सिंह, पंकज सिंह समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे। मोतिगरपुर में बीआरसी पर एकत्र होकर शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट से समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षकों के कार्य बहिष्कार करने की वजह से तमाम विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं हो सका।

निर्णय के विरोध में बीआरसी पर रमेश कुमार, रामशिरोमणि वर्मा, रामसुभावन समेत कई लोग मौजूद रहे। धनपतगंज बीआरसी पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार किया। दूबेपुर में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार किया। भदैंया में हाईकोर्ट के निर्णय से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने बीआरसी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। तकरीबन आधे घंटे रोड जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


 प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। लंभुआ बीआरसी पर बृजेश सिंह एवं राकेश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। प्रतापपुर कमैचा में प्रमोद दुबे व राजेंद्र मिश्र के संयोजन में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। करौंदीकलां में केसी मिश्र, बल्दीराय में जगध्यान यादव व पवन कुमार, कुड़वार में प्रदीप यादव, राजेश त्रिपाठी, कूरेभार में मेेवालाल व बालकुमार, दोस्तपुर में जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed