फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shashank increased the value of the district in kick boxing

किक बॉक्सिंग में शशांक ने बढ़ाया जिले का मान

Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shashank increased the value of the district in kick boxing
सुल्तानपुर। 14वीं नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 29 किलो भार वर्ग के मुकाबले में उत्तर प्रदेश की तरफ से शशांक यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। शशांक की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही एसएन पब्लिक स्कूल शाहपुर लपटा के प्रबंधक और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

14वीं नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन आरेडिका खेलकूद संघ एवं किक बॉक्सिंग संघ रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में गोमती इंडोर स्टेडियम लालगंज में किया गया था। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के कुल 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर ग्रुप के खिलाड़ी शामिल रहे। क्षेत्र के एसएन पब्लिक स्कूल शाहपुर लपटा के कक्षा पांच के छात्र शशांक यादव ने पिछले शनिवार को सब जूनियर के 29 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक महज दो अंकों से गोल्ड मेडल पाने से चूक गया। ग्रामीण क्षेत्र में पले-बढ़े शशांक ने इसके पूर्व प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed