{"_id":"5fbe7eb98ebc3e9be418df56","slug":"shaily-mishra-becomes-gosaiganj-police-station-sultanpur-news-lko5517364153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैली मिश्रा बनीं दो घंटे के लिए गोसाईगंज थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैली मिश्रा बनीं दो घंटे के लिए गोसाईगंज थानाध्यक्ष
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सेंट जोसेफ स्कूल इटकौली की छात्रा शैली मिश्रा ने दो घंटे के लिए गोसाईगंज थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली। शैली मिश्रा ने दो मामले का त्वरित निस्तारण कराया।
गोसाईगंज थाने के कर्मचारियों को लंबित मामलों के निर्णय करने के आदेश दिए। थाने में मामले का निस्तारण करने के बाद शैली मिश्रा ने गोसाईगंज बाजार और टाटिया नगर चौराहे पर मास्क बांटकर लोगों को कोरोना से बचने के प्रति जागरूक किया।
कोरोना के तहत शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करने का आदेश भी दिया। महिलाओं और बच्चियों को यह संदेश भी दिया गया कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक दानिश खान समेत कई लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से समाज में यह भी संदेश देने की कोशिश की गई कि महिलाएं किसी भी पद पर कार्य करने के लिए सर्वथा समर्थ हैं।