{"_id":"bd9f5bef08bec99eaf3818c1bf7f0621","slug":"sfi-opposes-kanhiya-s-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया की गिरफ्तारी पर भड़की एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया की गिरफ्तारी पर भड़की एसएफआई
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसएफआई ने प्रदर्शन किया। हैदराबाद विवि के छात्र रोहित वेमुला की हत्या पर आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
बुधवार को एसएफआई के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की हत्या के मामले को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने जेएनयू के भीतर स्वरचित नाटक किया है। इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का रुख सही नहीं है। विवेक पांडेय ने भी केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप मढ़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया छात्रों के हित में नहीं है। इस दौरान राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी का पुतला दहन कर विरोध जाहिर किया गया। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञान चंद्र तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, लियाकत अली, अमित कुमार, देवीलाल, नीरज, मोहित, अजय, सचिन, अनुज चौधरी, प्रशांत सिंह, कैलाश, आलोक रावत, शारदा शुक्ला, धर्मवीर, अवधेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन