फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SFI and DYFI took out procession in memory of martyrs

शहीदों की याद में एसएफआई व डीवाईएफआई ने निकाला जुलूस

Sat, 19 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
SFI and DYFI took out procession in memory of martyrs
सुल्तानपुर। काकोरी कांड के शहीदों की याद में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) व भारत की जनवादी नवजवान सभा (डीवाईएफआई) ने शहर में जुलूस निकाला। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में स्थित पं. राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एसएफआई और डीवाईएफआई ने संयुक्त रूप से काकोरी के शहीदों की याद में सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है नारे के साथ बस अड्डे से पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार तक जुलूस निकाला। यहां पर पं. रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारत की जनवादी नवजवान सभा के जिलाध्यक्ष मुदस्सर खान ने कहा कि हम क्रांतिकारी विरासत की शहादत के वारिस हैं। आजादी के आंदोलन में आजाद भारत के बाद का जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था, हम उसे पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएफआई के जिला सचिव सौरभ मिश्र ने कहा पं. राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान की शहादत साझी विरासत का सबसे बड़ा उदाहरण है। ये शहादत हमारे पाठ्यक्रमों का हिस्सा होना चाहिए। डीवाईएफआई के जिला उपाध्यक्ष शशांक पांडेय ने कहा कि देश के अंदर कुछ ताकते हैं जो लगातार लोगों के बीच में जाति और धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का काम कर रही हैं।

गोष्ठी को विवेक विक्रम सिंह और राधेश्याम वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिवपूजन पांडेय, अभिषेक कुमार, जगदंबा प्रसाद, राजीव तिवारी, राजकुमार, विपिन पाल, शुभम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed