फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Server failed in post office.

डाकघर में सर्वर फेल होने से कामकाज ठप

Fri, 30 Oct 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

हेड पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार को अचानक सर्वर फेल हो गया जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो गया। डाक की डाटा फीडिंग करने में कई बार समस्या आई। दोपहर तक यही  क्रम जारी रहा। तकरीबन दो घंटे से अधिक समय तक उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


स्थानीय डाकघर की शाखा में रोजाना की तरह शुक्रवार को भी काम-काज शुरू किया गया। 11 बजे से कंप्यूटर पर डाक जमा करने और डाटा फीडिंग का काम शुरू हुआ। अचानक सर्वर फेल होने से डाककर्मी सकते में आ गए। काउंटरों पर खड़े उपभोक्ताओं को डाक भेजने के लिए काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी। रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, पार्सल, जमा, भुगतान, मनीग्राम समेत अन्य काउंटरों के कंप्यूटरों पर नेटवर्क एरर बताने लगा।
विज्ञापन


बीच-बीच में नेटवर्क आता-जाता रहा। काम प्रभावित होने से कुछ उपभोक्ताओं ने शोर मचाया। डाककर्मियों ने अचानक उत्पन्न हुई समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद डाक विभाग के अधिकारियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से संपर्क साधा और सर्वर में आई कमी को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भी दोपहर तक डाक विभाग के अधिकारियों को सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तकरीबन दो घंटे तक कंप्यूटरों का कामकाज प्रभावित रहा। दोपहर एक बजे के करीब  सर्वर ठीक हुआ। इस संबंध में प्रभारी डाक अधीक्षक संजीव दुबे ने बताया कि चेन्नई से सर्वर ऑपरेट होता है। अचानक सर्वर फेल बताने लगा जिससे कामकाज प्रभावित हुआ। इंजीनियरों की मदद से बाद में ठीक कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed