{"_id":"6497319c42197af9fb062836","slug":"selfie-competition-among-officers-sultanpur-news-c-13-1-305475-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधिकारियों में मची रही सेल्फी की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधिकारियों में मची रही सेल्फी की होड़
Sat, 24 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाईपट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के अभ्यास के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही अन्य अफसरों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। विमानों के पास वाली फोटो कैमरे में कैद करने के लिए अधिकारी परेशान रहे। इसमें अधिकारियों ने कमैरामैनों का भी सहयोग लिया।
सुबह 11 बजकर 10 मिनट के करीब जैसे ही पहला लड़ाकू विमान हवाई पट्टी के करीब पहुंचा, वहां मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी समेत अन्य अफसरों की उत्सुकता बढ़ गई। अधिकारी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और विमानों के करीब पहुंचने का इंतजार करने लगे। विमान पास पहुंचते ही अधिकारियों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव कुमार यादव, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा समेत अन्य अधिकारी विमान के साथ अपनी फोटो कैमरे में कैद कराने में जुट गए। कुछ अधिकारियों ने कैमरामैनों का सहारा भी लिया। सिर के ऊपर से गुजर रहे विमानों के साथ अपनी फोटो खींची। सेल्फी लेने के बाद कुछ अधिकारियों ने इसे फेसबुक व व्हाट्सएप पर भी अपलोड किया।