फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Selection of 10 players for the senior women's handball competition

Sultanpur News: सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 23 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Selection of 10 players for the senior women's handball competition
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर महिला हैंडबॉल की खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को पंत स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल के बाद 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें साक्षी गौतम, श्वेता दुबे, दिव्यांशी, गायत्री, खुशी, साक्षी, सन्नू, माही, होली, श्वेता शामिल हैं। हैंडबॉल कोच प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। मंडल ट्रायल 24 अक्तूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के डाभा सेमर में होगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर के बीच झांसी में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed