{"_id":"64a1c28436f47484fd0d6947","slug":"seeing-the-poor-construction-from-his-fund-mla-stopped-the-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-52-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अपनी निधि से घटिया निर्माण देख विधायक उखड़े, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अपनी निधि से घटिया निर्माण देख विधायक उखड़े, काम रुकवाया
Mon, 03 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बंधुआ कला (सुलतानपुर)। विधानसभा क्षेत्र इसौली की ग्रामसभा ऊंचगांव में विधायक निधि से बन रही 60 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का घटिया निर्माण देख विधायक मोहम्मद ताहिर उखड़ गए। उन्होंने तत्काल काम रुकवा दिया और कहा कि वे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
गांव में यह इंटरलॉकिंग सड़क और नाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बनवा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से की थी, तब वह खुद देखने आए। विधायक ने गांव में निर्माणाधीन माध्यमिक विद्यालय की गुणवत्ता को भी देखा। 62 लाख की लागत से बन रहे माध्यमिक विद्यालय के भवन के कमरों के साथ-साथ दोनों लैब का भी निरीक्षण किया।
ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने जूनियर हाईस्कूल के नल से निकल रहे प्रदूषित पानी और प्राथमिक विद्यालय के जर्जर हो चुके गेट को लेकर परियोजना निदेशक से बात की। इस पर परियोजना निदेशक ने एक सप्ताह के अंदर सब सही हो जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तक जाने वाली 700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराने की बात कही। ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। विधायक ने घुसियरिया ग्रामसभा में भी ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।