फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Security guard dies after falling from shuttle express

Sultanpur News: शटल एक्सप्रेस से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies after falling from shuttle express
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर रोती- बिलखती सि​क्योरिटी गार्ड की पत्नी
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रविवार सुबह शटल एक्सप्रेस से सामान उतारते समय कोलकाता के प्राइवेट बैंक में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान उतारते समय उनका एक पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गया, जिससे वह गिर पड़े। दुर्घटना के बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे बाद रवाना किया गया। जयसिंहपुर के अमिलिया सिकरा निवासी गिरीश सिंह (49) कोलकाता के प्राइवेट बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। पत्नी व बच्चे शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। गिरीश कोलकाता से शनिवार देररात वाराणसी जंक्शन पर पहुुंचे।
विज्ञापन

वहां से वह रविवार सुबह शटल एक्सप्रेस से सुल्तानपुर आ रहे थे। वाराणसी से निकलने से पहले गिरीश ने पत्नी रीता को फोन करके आने की जानकारी दी थी। पत्नी रीता व उनकी पुत्री रितिका सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे थे। रास्ते में गिरीश को नींद आ गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस सुबह करीब 08.05 बजे पहुंची। ट्रेन के रुकते ही रीता व उनकी पुत्री रितिका गिरीश को खोजने लगे। उनके मोबाइल पर फोन करने लगे। इसी बीच करीब 08.07 बजे ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन के चलते ही अचानक गिरीश नींद से जाग गए। वह चलती ट्रेन से अपना सामान उतारने लगे। तभी संतुलन बिगड़ने से गिरीश प्लेटफार्म व चलती ट्रेन के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद उनके शव को प्लेटफार्म पर रखवाया गया। करीब 08.37 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसी बीच पत्नी रीता व पुत्री रितिका भी वहां पहुंच गईं। प्लेटफार्म पर पड़ा गिरीश का शव देखकर मां-बेटी को गहरा सदमा लगा, वे अचेत हो गईं। जीआरपी ने घटना की जानकारी मृतक के गांव में दी। अन्य घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed