फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Secondary school students will become proficient in one sport

Sultanpur News: माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी किसी एक खेल में होंगे दक्ष

Sun, 19 Apr 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Secondary school students will become proficient in one sport
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूल अपने यहां नामांकित विद्यार्थियों को किसी एक खेल में दक्ष बनाएंगे। इसके लिए यूपी बोर्ड की तरफ से डीआईओएस कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर एक-एक खेल का चयन करते हुए 26 अप्रैल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नए सत्र में खेल संबंधित गतिविधि सत्र के पहले महीने से शुरू हो रही है। यूपी बोर्ड की तरफ से कुल 31 खेलों को मंजूरी देते हुए डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्हें प्रत्येक माध्यमिक स्कूल से एक-एक खेल का चयन कराकर 31 अप्रैल तक सूची देने को कहा गया है। बोर्ड ने स्कूल स्तर से लेकर मंडल व राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं के आयोजन को धार देने व राष्ट्रीय स्पर्धा में माध्यमिक से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल करने के उद्देश्य से सत्र के पहले माह से ही गतिविधियों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

इन खेलों में करना होगा चयन
बोर्ड की तरफ से जारी खेल सूची में कुल 31 खेलों का विकल्प स्कूलों को चयन के लिए दिया गया है। गतका, धांगला, मार्शल, क्षेपण, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, खोखो, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, योगासन, हैंडबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक्स, कुराश, वुसू, वाॅलीबॉल, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, मलखंभ, हॉकी, जूडो, कुश्ती को जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से इस बार खेल गतिविधि बढ़ाने की तैयारी है। इसी क्रम में सभी माध्यमिक स्कूलों से किसी एक खेल का चयन कर रिपोर्ट मांगी गई है। सभी स्कूलों की रिपोर्ट मिलने पर इसे बोर्ड को प्रेषित किया जाएगा।
सूर्यप्रकाश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed