फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Searched in the bushes, Inspector's service revolver not found

Sultanpur News: झाड़ियों में की खोजबीन, नहीं मिला दरोगा का सर्विस रिवाल्वर

Sat, 22 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Searched in the bushes, Inspector's service revolver not found
हलियापुर के डो​भियारा गांव में हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
सुल्तानपुर। हलियापुर के डोभियारा में वांछित को पकड़ने आए अयोध्या के कुमारगंज थाने के दो दरोगा और एक कांस्टेबल की पिटाई की।  इसके बाद सर्विस पिस्टल व मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपियों का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लग सका। हलियापुर व कुमारगंज थाने की संयुक्त टीम ने हमलावरों की दिन भर खोजबीन की।
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास की झाड़ियों को खंगाला, लेकिन दरोगा की सर्विस पिस्टल व मोबाइल नहीं मिली। देर शाम पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, उनके बारे में पुलिस ने जानकारी देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिस्टल की तलाशी में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद झाड़ियों की साफ-सफाई कराई, पास के खेतों को भी खंगाला। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की और आरोपियों के छुपने के संभावित स्थानों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श सिंह के घर मिलने आने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। कुमारगंज थाने के उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही, उप निरीक्षक आकिल हुसैन, हेड कांस्टेबल उमेश गौतम के साथ जानलेवा हमले के मामले में आरोपी आदर्श सिंह निवासी डोभियारा, हलियापुर की तलाश में बृहस्पतिवार सुबह उसके घर पहुंचे थे। आरोपी आदर्श को पुलिस कर्मियों ने सुबह करीब 11.15 बजे उसके घर के बाहर पकड़ लिया था।

आदर्श सिंह ने अपने पिता, दशरथ सिंह, भाई अखिल सिंह व मां प्रमिला सिंह, बहन शिवानी सिंह व अन्य तीन चार अज्ञात लोगाें ने पुलिस पर लाठी से हमला कर दय था। इसी दौरान हमलावर उपनिरीक्षक आकिल हुसैन की सरकारी लोडेड पिस्टल व दो मोबाइल छीन कर भाग निकले थे।


बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष बताया कि उप निरीक्षक भानु प्रताप शाही की तहरीर पर पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ 11 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच हलियापुर थानाध्यक्ष को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed