फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Schools to Also Hold 'Classes' on Body, Mind, and Behavior

Sultanpur News: स्कूलों में शरीर, मन और व्यवहार की भी होगी ‘क्लास’

Sat, 02 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Schools to Also Hold 'Classes' on Body, Mind, and Behavior
सुल्तानपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब पाठ्यपुस्तकों से आगे की पढ़ाई होगी। शिक्षा निदेशालय ने जिले में किशोर शिक्षा कार्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को किशोरावस्था से जुड़ी जटिलताओं की वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम कक्षा 9 से 12 तक के 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए है। मनोविज्ञान और जीव विज्ञान के शिक्षक उन्हें हार्मोनल बदलाव, शारीरिक विकास, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन देंगे। यदि इन विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, तो विज्ञान शिक्षक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। खास बात यह है कि पहले स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को सरल और तथ्यपरक जानकारी देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रशिक्षण प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।
विज्ञापन

इसलिए खास है कार्यक्रम
यह पहल किशोरों को जागरूक बनाएगी और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करेगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सामाजिक चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। कार्यक्रम से स्कूल शिक्षा का दायरा व्यापक और अधिक व्यावहारिक होगा। यह किशोरों को शरीर, स्वच्छता, स्वास्थ्य की सही समझ देगा और मानसिक मजबूती बढ़ाएगा। यह उन्हें जोखिमों, गलत जानकारी, शोषण व दुर्व्यवहार से भी बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed