फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   schools are getting prepared to welcome students

बच्चों के स्वागत के लिए तैयार हो रहे विद्यालय

Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
schools are getting prepared to welcome students
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश के बाद माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होने के पूर्व अध्ययन कक्षों को साफ कराया जा रहा है। परिसर में जमा घास-फूस को भी निकलवाया जा रहा है। अध्ययन कक्षों के सैनिटाइजेशन, कोविड नियमों के तहत बैठक व्यवस्था व 50 फीसदी छात्र संख्या के साथ दो पालियों में माध्यमिक विद्यालयों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड से जुड़े 331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। साथ ही सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड से संबंधित विद्यालयों की संख्या लगभग 70 है। कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय से विद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण कार्य बंद है। ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षण की व्यवस्था जैसे-तैसे चलाई जा रही है।
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप, जूम एप व अन्य ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाई कराई जा रही हैं। कोरोना संक्रमण की गति कम होने के बाद अब शासन ने कक्षाओं को भौतिक रूप से संचालित कराए जाने का निर्देश दिया है। विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के तुरंत बाद 16 अगस्त से नौ से 12 तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कोविड नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था अपनाई जाएगी। विद्यालयों के गेट पर थर्मल मीटर से शरीर का तापमान मापा जाएगा। विद्यार्थियों को मास्क के साथ परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 50 फीसदी छात्र संख्या के साथ अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दो पालियों में शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
संक्रमण से बचाव के लिए लगाए पोस्टर
स्कूलों को पुन: खोले जाने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए कई विद्यालयों में पोस्टर भी लगाए गए हैं। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रधानाचार्य डॉ. शिवहर्ष सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से 12 के बच्चों को पचास-पचास प्रतिशत प्रात: आठ से दोपहर 12 बजे एवं साढ़े 12 बजे से सायं साढ़े चार बजे दो पालियों में बुलाए जाने के निर्देश दिए हैं। उसी अनुसार शिक्षण की समय सारिणी बनाई गई है। साथ ही सभी शिक्षण कक्षों की नियमित सफाई व विसंक्रमण की व्यवस्था की गई है।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, हैंडवॉश, मच्छरों से बचाव के लिए रसायन का छिड़काव की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को सामाजिक दूरीकरण व मास्क की अनिवार्यता तथा कोरोना एवं अन्य संचारी रोगों के संक्रमण से बचने के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश शैक्षणिक व्हाट्स एप समूहों के माध्यम से जारी किए गए हैं। विद्यालय में भी जगह-जगह कोरोना से बचाव के पोस्टर व फ्लेक्स लगाए गए हैं।

दिया गया निर्देश
डीआईओएस वीपी सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की ओर से मिली गाइडलाइन के मुताबिक माध्यमिक विद्यालयों में भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन आगामी 16 अगस्त से किया जाएगा। सभी माध्यमिक विद्यालयों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed