फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vandana changed the school in just five years in Sultanpur.

मिसाल: महज पांच साल में वंदना ने बदल डाली स्कूल की तस्वीर, चार गुना हुई विद्यार्थियों की संख्या

Sun, 04 Sep 2022 04:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 04:32 PM IST
सार

एक शिक्षिका के प्रयास से पांच साल में न सिर्फ एक स्कूल की रंगत बदल गई बल्कि बच्चों की संख्या भी चार गुना बढ़ गई। उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
vandana changed the school in just five years in Sultanpur.
इनसेट में शिक्षिका वंदना यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षिका वंदना यादव ने महज पांच सालों में स्कूल की तस्वीर बदल दी। उन्होंने स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही भौतिक परिवेश भी सुधारा है। उनकी मेहनत व लगन को सरकार ने भी स्वीकार किया है। उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वंदना को सम्मानित किया जाएगा। उनके सम्मान से शिक्षक गौरवान्वित हैं।

विज्ञापन


भदैंया क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय भरसारे की प्रधानाध्यापक वंदना यादव को सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार देने की घोषणा की है। उनकी मेहनत व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नतीजा है कि पांच वर्षों में स्कूल में छात्रों की संख्या में चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी नियुक्ति पांच सितंबर 2016 को जब प्राथमिक विद्यालय भरसारे में हुई थी तब विद्यार्थियों की संख्या मात्र 60 थी। तैनाती के बाद उन्होंने विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने का संकल्प लिया। इसकी दशा और दिशा सुधारने का प्रयास किया, जिसके तहत बच्चों को स्वेटर, जूता-मोजा, पहचान पत्र के साथ ही डेस्क-बेंच की व्यवस्था उपलब्ध कराई। इसके साथ ही विद्यालय में लैपटॉप व प्रोजेक्टर की व्यवस्था की ताकि बच्चे अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकें। वंदना की मेहनत रंग लाई। वर्तमान समय में स्कूल में 248 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले डीएम ने दिया था 10 लाख का पुरस्कार
वर्ष 2020 में शैक्षणिक गुणवत्ता को परखने के लिए तत्कालीन डीएम के. धनलक्ष्मी ने विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता देखते हुए 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। इस धनराशि से दो अतिरिक्त कक्ष बनाए गए तथा बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया। बच्चों में खेलकूद की ललक को देखते हुए शिक्षकों के सहयोग से परिसर में झूले आदि की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार मिल चुका सम्मान
प्रधानाध्यापक वंदना यादव को उनके सराहनीय कार्य के लिए कई बार पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। जिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, पूर्व विधायक और ब्लॉक प्रमुख उन्हें पुरस्कृत कर चुके हैं। अब राज्य सरकार ने उनको राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना है। वंदना ने अपने सहयोगी शिक्षकों दीक्षा श्रीवास्तव व डॉ. अशोक वर्मा समेत अन्य का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed