{"_id":"63a5f6bc564da90fea767bc0","slug":"school-sultanpur-news-lko6633351111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक ही कक्ष में चल रहीं पांच कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक ही कक्ष में चल रहीं पांच कक्षाएं
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के एक ही कक्ष में अध्ययन करते सभी क्लास के बच्चे।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर विकास क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पांच कक्षाएं एक ही कक्ष में चल रही हैं। 44 बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पांच शिक्षक पढ़ाते हैं। छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय में न प्रसाधन की व्यवस्था है और न ही हैंडवॉशिंग यूनिट है।
यह स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज द्वितीय की है। प्रदेश सरकार विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर संतृप्त करने की पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज द्वितीय ठीक इसके विपरीत है। विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के एक भी बिंदु पर काम नहीं हुआ है। पांच कक्षाओं के लिए सिर्फ एक अतिरिक्त कक्ष का प्रयोग होता है। इसी कक्ष में सभी पांचों कक्षाओं के कुल 44 बच्चे एक साथ बैठते हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय में प्रधानाध्यापिका रचना शुक्ला के साथ तीन सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है।
इससे शैक्षिक गुणवत्ता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। विद्यालय में न प्रसाधन है और न ही हैंडवॉशिंग यूनिट ही है। चहारदीवारी भी नहीं है। प्रधानाध्यापिका रचना शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण कक्षों व अन्य सभी जरूरतों को पूरा कराने के लिए बीएसए, खंड शिक्षाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को कराया गया अवगत
जयसिंहपुर खंड शिक्षाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज द्वितीय के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। विद्यालय में शिक्षण कक्ष व प्रसाधन की आवश्यकता है। धनराशि आवंटित होते ही विद्यालय में निर्माण कार्य कराया जाएगा।