फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

शिक्षक ने छात्र को छड़ी से पीटा, ग्रामीणों ने घेरा विद्यालय

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
school
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के एक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक ने एक छात्र की छड़ी से पिटाई कर दी। छात्र रोते हुए घर पहुंचा तो नाराज परिजन और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। परिजन आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद पहुंचे बीईओ और पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

यह घटना लंभुआ के कंपोजिट विद्यालय वैनी में हुई। इस विद्यालय के 134 बच्चों में से 80 मंगलवार को पढ़ने पहुंचे थे। विद्यालय में तीन शिक्षामित्र समेत 11 शिक्षक तैनात हैं। मंगलवार को एक सहायक अध्यापक कक्षा पांच के बच्चों को खुले में पढ़ा रहे थे। आरोप है कि शिक्षण कार्य के दौरान अध्यापक प्रश्नों के सही जवाब नहीं बता पाने वाले बच्चों को छड़ी से दंडित कर रहे थे। इससे कमरे के भीतर बैठे कक्षा आठ के बच्चे दंडित होने वाले बच्चों को चिढ़ाने लगे। यह शिक्षक को नागवार लगा। वे बाहर खुले में बैठे कक्षा पांच के बच्चों को छोड़कर कक्षा आठ के बच्चों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि कक्षा में मौजूद छात्र सनी को शिक्षक ने छड़ी से पीट दिया। रोते हुए सनी घर पहुंचा तो उसके भाई सूरज व नीरज ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख विद्यालय के एक शिक्षक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीण शिक्षक को दंडित करने की मांग कर रहे थे। बीईओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया। रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। बीईओ के समझाने पर ग्रामीण लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed