फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school opened with half capacity

आधी क्षमता के साथ खुले माध्यमिक विद्यालय

Mon, 16 Aug 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
school opened with half capacity
12. सुल्तानपुर के महुअरिया में सेंट जेवियर्स स्कूल के गेट पर थर्मल स्कैनिंग करते कर्मी - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कोविड संक्रमण के चलते 137 दिन तक बंद रहे माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से फिर रौनक लौट आई है। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को आधी क्षमता के साथ विद्यालय में बुलाया गया था।
विज्ञापन

लंबे समय से स्कूलों से दूर रहे विद्यार्थी अपने सहपाठियों से उस गर्मजोशी के साथ नहीं मिल सके, जैसी कोविड के पहले हुआ करती थी। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के साथ विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अरविंद पांडेय ने महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज मनियारपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को कोविड से जुड़े नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने किया निरीक्षण
धम्मौर के सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज मनियारपुर का संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अयोध्या मंडल अरविंद पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से कोविड काल के अनुभवों के बारे में संवाद किया। जेडी ने अध्ययन कक्षों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बच्चों व शिक्षकों को मास्क के साथ ही विद्यालय में प्रवेश करने की बात कही। उन्होंने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
दो गज की दूरी से हुई प्रार्थना
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में आधी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बुलाया गया था। प्रार्थना सभा पर दो गज की दूरी के साथ प्रार्थना कराई गई। कक्षाओं में भी एक डेस्क बेंच पर तीन की जगह मात्र एक स्टूडेंट्स को बैठाया गया था। प्रधानाचार्य डॉ. शिवहर्ष सिंह ने बताया कि विद्यालय दो पालियों में संचालित कराया जा रहा है। पहली पाली में सुबह आठ से 12 बजे तक व दूसरी पाली में साढ़े 12 से साढ़े चार बजे तक बच्चे बुलाए गए थे। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 2834 विद्यार्थी उपस्थित हुए।
स्कूल गेट पर हुई थर्मल स्कैनिंग
शहर के महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट पर विद्यालय में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंदन सेबेस्टियन ने बताया कि विद्यालय सिर्फ प्रथम पाली में ही संचालित हो रहा है। छात्र-छात्राओं को मास्क लगाकर प्रवेश दिया जा रहा है। सैनिटाइजर और पानी की बोतल अपने साथ लाने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय के सभी शिक्षक को कोविड की वैक्सीन लग चुकी है।
एक तिहाई बच्चे भी नहीं पहुंचे स्कूल
राजकीय इंटर कॉलेज में 137 दिन बाद स्कूल खुलने पर पहली पाली में निर्धारित 565 छात्रों के सापेक्ष 138 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए बच्चों को दो गज की दूरी पर बैठाया गया था। शिक्षण के दौरान अध्यापकों ने बच्चों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया।

ढिलाई न बरतने के निर्देश
कोरोना से बचाव के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने की गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। जब तक कोई कारगर दवा या वैक्सीन बच्चों को उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।
- वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed