फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Satya prakash's claim of revelation as soon as the last rites

सत्य प्रकाश ही था लूट कांड का मास्टर माइंड

Wed, 30 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Satya prakash's claim of revelation as soon as the last rites
गौरीगंज। सत्यप्रकाश शुक्ला का बुधवार शाम जैसे ही अंतू में अंतिम संस्कार हुआ उसके बाद बाद तुरंत अमेठी पुलिस ने सत्य प्रकाश को ही 26 लाख की लूट का मास्टर माइंड बताते हुए मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लूट की साजिश पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले सत्य प्रकाश शुक्ल उर्फ साजन ने अपने मित्र जाकिर अली उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर रची थी। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 3.5 लाख रुपये, एक तमंचा व एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पिछले पांच अक्तूबर को अज्ञात लुटेरों ने यूको बैंक की भादर शाखा के प्रबंधक मुनीश कुमार गौतम व कैशियर अंशू सिंह से पीपरपुर थाने के परसोइया गांव के पास 26 लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस घटना का खुलासा करने की कोशिश में जुटी ही थी कि मंगलवार सुबह लूट में मुखबिर होने के शक में हिरासत में लिए गए बरबंडा थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ निवासी सत्य प्रकाश शुक्ल उर्फ साजन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
उसकी मौत के बाद बुधवार शाम एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने लूटकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि लूटकांड की साजिश सत्य प्रकाश ने अपने मित्र जाकिर अली उर्फ गुड्डू निवासी धुलियापुर थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ के साथ मिलकर रची थी।
प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाने के गांव रामपुर परुवा निवासी मो. अनीस व इसी थाने के मदईपुर निवासी साजिद अली ने (दोनों जाकिर के रिश्तेदार) जाकिर के साथ मिलकर रेकी की थी।
घटना को सराय महासिन थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ के नदीम और इसी जिले के कंधई थाने के पूरे देवजानी निवासी शहबाज उर्फ लंबू ने अपने एक अज्ञात मित्र के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साजिश रचने वाले जाकिर व उसके दोनों रिश्तेदारों को बुधवार दोपहर बाद पीपरपुर थाने के आलमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 3.5 लाख रुपये, एक अदद तमंचा व रेकी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि सत्य प्रकाश शुक्ल वर्ष 2008 में एक एसयूवी चोरी के मामले में जाकिर के साथ जेल गया था। उस मामले में जाकिर ने सत्यप्रकाश को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। तभी से वह सत्यप्रकाश का करीबी मित्र हो गया था। सत्यप्रकाश काफी दिनों से बड़ी घटना करने की फिराक में था जिसे गुड्डू की मदद से अंजाम दिया गया।
एसपी का कहना था कि मामले का खुलासा करने में इस वजह से भी विलंब हुआ कि आरोपी सीधे सत्य प्रकाश के संपर्क में नहीं थे। सत्य प्रकाश व गुड्डू भी मोबाइल पर बात नहीं करते थे। इन लोगों लूट को अंजाम देने वालों की गुड्डू से बात होती भी थी तो व्हाट्स एप कॉल पर।
एसपी के अनुसार लूट के 26 लाख रुपये में से जाकिर को 2.5 लाख, अनीस व साजिद को डेढ़-डेढ़ लाख, नदीम व शहबाज को छह-छह लाख व अज्ञात लुटेरे को 5.5 लाख रुपये मिले थे। घटना के मास्टर माइंड सत्य प्रकाश को तीन लाख रुपये मिले थे।
एसपी अमेठी ने मीडिया से कहा कि सत्य प्रकाश प्रतिष्ठित परिवार से था। लूट कांड में फंसने की वजह से उसके परिवार की छवि धूमिल हो रही थी। लोक लाज के चलते उसने जहर खाया। घटना का खुलासा शाम पांच बजे तब हुआ जब प्रतापगढ़ जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर सत्य प्रकाश के परिवारीजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी।

एसपी का कहना था कि भादर यूको बैंक के शाखा प्रबंधक की ओर से बाबूगंज की यूको बैंक के शाखा प्रबंधक से लाखों रुपया कैश मांगने की जानकारी सत्य प्रकाश को थी। उसे यह जानकारी कैसे मिली इसके जवाब में एसपी ने कहा कि इस सवाल का जवाब सत्य प्रकाश ही दे सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed