फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sardar patel birthday

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल जयंती

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sardar patel birthday
अमेठी। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद मौजूद लोगों ने शपथ ली। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार श्रीश मिश्र, लेखपाल संघ अध्यक्ष दयाशंकर शुक्ल, अरविंद सिंह, आदर्श तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता की अध्यक्षता मेें सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इसको संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने अखंड भारत निर्माण के सपने को साकार कर दिखाया। इसके पूर्व भाषण, दौड़, रंगोली, संगोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, लक्ष्मी राव द्वितीय और मरियम हाशमी तृतीय स्थान पर रहीं। आरआरपीजी कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि आज पूरा देश पटेल जी के विचारों के सामने नतमस्तक है।

अपने बच्चों को पटेल जैसा साहसी, निडर, निर्भीक तथा निर्णय लेने वाला बनाना चाहिए। डॉ. लाजो पांडेय ने कहा कि लौह पुरुष का अर्थ मानसिक दृढ़ता से होता है। रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed