{"_id":"593d6f564f1c1b336a9befd9","slug":"sangh-now-a-national-power-dattatrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभरा है संघ : दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभरा है संघ : दत्तात्रेय
Amarujala Bureau
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
संघ के शिविर का समापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि भारत आज विश्व में अपने सम्मानित स्थान प्राप्त करने के स्वर्णिम चरण पर पहुंचने के लिए तैयार है। भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ विरासत योग, आयुर्वेद, संस्कृत, परिवारपद्धति, पर्यावरण के प्रति दृष्टिकोण समूचे जगत को (मानवता को) सार्थक जीवन दर्शन देने में सक्षम है।
विज्ञापन
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में 22 मई से चल रहे स्वयं सेवकों के संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए होसबले ने इसे भारत भूमि की श्रेष्ठ परम्पराएं बताते हुए हिंदू समाज की सुदीर्घ सभ्यता की ही देन बताया। हिंदू समाज में जातिभेद, छुआछुत, स्वार्थपरता, अनैतिकता को सामाजिक बुराई बताया। समाज के सहयोग, संतों के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संघ आज एक राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
संघ को दैवीय शक्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि संघ के व्यक्ति निर्माण के प्रयास का अंग संघ शिक्षा वर्ग है। वर्गों में प्रशिक्षण पाए स्वयंसेवक राष्ट्र जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय होकर समाज संगठन एवं समाज परिवर्तन के कार्यों, सेवा, विकास, समाजरक्षा तथा संस्कार निर्माण में लगे हैं।
विज्ञापन
सहसरकार्यवाह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले संघ संस्थापक हेडगेवार ने निस्वार्थ भावना से शाखा प्रारम्भ किया था। आज यह एक अत्यंत सफल-सिद्ध तंत्र के रूप में है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर आक्रमण, गौहत्या को एक अधिकार के रूप में आगे बढ़ाने की मानसिकता, हिंसा पर विश्वास रखने वाला माओवादी, आंतकवाद, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी शक्तियों का अटाटोप का प्रतिरोध जाग्रत समाज को करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ग्रंथी गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा ज्ञानी कुलदीप सिंह ने राष्ट्रभाव जागरण के लिए कार्य कर रहे लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में वर्ग कार्यवाह ललराम चौधरी, राम समुझ यादव, विभाग संघचालक डा. रमाशंकर मिश्र, सर्वाधिकारी डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद मिश्र समेत प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।