फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Samajwadi party gets majority of seats

जिला पंचायत में सपा भारी

Mon, 02 Nov 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

आंकड़ों के लिहाज से जिला पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सत्तासीन सपा अन्य सियासी दलों की तुलना में मजबूत दिख रही है। मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सपा के करीब 20 सदस्य चुनकर आ गए हैं। मतदाताओं ने भाजपा व बसपा को झटका दे दिया है। इसके बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी में निर्णायक की भूमिका मेें निर्दलीय ही होंगे।जिला पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में मतगणना के अंतिम दिन आए नतीजों ने सपा के करीब 20 जिला पंचायत सदस्य चुनकर आए हैं।

विज्ञापन


 इसमें मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव भी शामिल हैं। पंचायत चुनाव के लिए महीनों से तैयारी में जुटी भाजपा को इस चुनाव से झटका लगा है। भाजपा के मात्र सात डीडीसी सदस्य चुनाव जीत सके हैं। भाजपा ने जिला पंचायत के 42 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। यही हाल बसपा का भी है। अंतिम क्षणों में प्रत्याशियों को समर्थन देने वाली बसपा के भी करीब आधा दर्जन डीडीसी ही जीतकर आए हैं।
विज्ञापन


 हालांकि कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव से पहले ही अपने आप को अलग कर रखा था। पार्टी ने सभी को चुनाव लड़ने की छूट दे दी थी। दलीय स्थिति में कांग्रेस सबसे नीचे है। जिला पंचायत चुनाव में सपा के सर्वाधिक समर्थित प्रत्याशियों के जीतने से अपेक्षाकृत उसका पलड़ा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिहाज से मजबूत दिख रहा है। मौजूदा स्थितियों के हिसाब से अध्यक्ष पद के लिए सपा को सिर्फ चार डीडीसी सदस्यों की दरकार होगी। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी निर्णायक की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed