फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Saintha railway crossing to be closed soon.

बंद होगी सैंठा रेलवे क्रॉसिंग

Tue, 17 Nov 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Tue, 17 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से अठेहा जाने वाले मार्ग पर शहर स्थित रेलवे क्रॉसिंग जल्द ही स्थाई रूप से बंद कर दी जाएगी। रेल महकमे ने क्रॉसिंग के पास से पदयात्रियों के लिए फलाईओवर पर जाने के लिए सीढ़ी निर्माण का काम शुरू कर दिया है। हालांकि स्थानीय रेलवे के अधिकारी इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

गौरीगंज शहर से निकलने वाली 15 किलोमीटर लंबी सड़क प्रतापगढ़ जिले के प्रमुख बाजार अठेहा को अमेठी जिला मुख्यालय से जोड़ती है।

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक को शहर में क्रॉस करने वाली इस सड़क पर रेल महकमे ने गेट संख्या-112 सी बनाया है। ट्रेनों की आवाजाही की वजह से अक्सर बंद होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने कई वर्ष पूर्व फलाईओवर निर्माण को मंजूरी दी थी। फ्लाईओवर तैयार होने के बाद लोगों को आने-जाने के लिए खोला जा चुका है। फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद भी इस सड़क पर शहर के दक्षिण मकान बनाकर रहने वालों के साथ ही आस-पास के दर्जनों गांवों के लोग क्रॉसिंग से ही होकर आते जाते हैं। सूत्रों की मानें तो रेल महकमा जल्द ही इस क्रॉसिंग को स्थाई रूप से बंद करने जा रहा है।
विज्ञापन


क्रॉसिंग को बंद करते समय न सिर्फ गेट के दोनों तरफ स्थाई ईंट की मजबूत दीवार खड़ी की जाएगी बल्कि दीवार के दोनों तरफ बचे स्थान पर जेसीबी से नाला खोद दिया जाएगा। रेल महकमे की ओर से गेट बंद करने की अंदरखाने से आई खबर को इसलिए भी बल मिल रहा है कि क्रॉसिंग के पास से पदयात्रियों को फ्लाईओवर पर पहुंचने के लिए गेट के दोनों तरफ सीढ़ी निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के साथ विभाग को भी होगी दिक्कत
रेलवे की ओर से गेट संख्या-112 सी बंद करने से पचेहरी, बलीपुर खुर्दवा सहित तमाम गांव के लोगों को ही नहीं विभाग को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। चूंकि स्थानीय स्टेशन पर लोडिंग अनलोडिंग का काम प्लेटफॉर्म नंबर दो पर होता है ऐसे में क्रॉसिंग बंद होने से इस प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले वाहनों को कई किलोमीटर घूमकर यहां पहुंचना होगा।वहीं स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह की मानें तो रेल महकमे की ओर से गेट संख्या-112 सी को बंद करने का कोई लिखित आदेश अब तक नहीं जारी किया गया है। वे इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed