{"_id":"69f44d66f1575eb8bd839238c835787e","slug":"sadbhawana-express-stood-two-and-a-half-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे खड़ी रही सद्भावना एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे खड़ी रही सद्भावना एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वाया रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार को अचानक खराबी आ गई। इससे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन तकरीबन ढाई घंटे खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डाउन सद्भावना एक्सप्रेस शनिवार को एक घंटे की देरी से सुल्तानपुर से छूटी। लंभुआ रेलवे स्टेशन से पहले जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इस वजह से अचानक ट्रेन क्रॉसिंग पर ही खड़ी हो गई। चालक के मुताबिक अचानक ट्रेन रुकने से कंप्रेशर पाइप फट गया।
विज्ञापन
करीब 47 मिनट बाद चालक किसी तरह ट्रेन लेकर लंभुआ स्टेशन पहुंचा। इसके बाद ट्रेन के इंजन में खराबी की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम के आदेश पर ट्रेन को रवाना करने के लिए सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद इंजन को बोगियों से जोड़ा गया।
विज्ञापन
लंभुआ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रुकी सद्भावना एक्सप्रेस की वजह से वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर व हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को दूसरे प्लेटफार्म पर रोका गया। फूट ओवरब्रिज नहीं होने की वजह से यात्रियों को ट्रेनों पर चढ़ने में काफी परेशानी हुई।