{"_id":"64c6a7e8ca81dbe677012e9a","slug":"sadbhavna-express-delayed-by-four-and-a-half-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1086-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साढ़े चार घंटे लेट रही सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साढ़े चार घंटे लेट रही सद्भावना एक्सप्रेस
Sun, 30 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रमुख ट्रेनों में से चार ट्रेनें रविवार को देरी से रवाना हुईं। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि अप एक्सप्रेस रविवार को करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। आनंद विहार से सुल्तानपुर आने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब साढ़े चार घंटे की देरी से सुल्तानपुर पहुंची।
जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस लगभग चार घंटे विलंबित रही। प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेनों की सही समय पर रवानगी की कोशिश चल रही है। इस संबंध में डीआरएम को पत्र लिखा गया है। इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।