फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   run for unity

रन फॉर यूनिटी में लोगों के साथ दौड़ीं केंद्रीय मंत्री

Thu, 31 Oct 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
run for unity
गौरीगंज : शहर के सब्जी मंडी में रन फॉर यूनिटी के पहले मशाल प्रज्ज्वलित करतीं केंद्रीय मंत्री। - फोटो : SULTANPUR
गौरीगंज (अमेठी)। भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई। दिवस के मौके पर शहर के सब्जी मंडी तिराहे पर लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रन फॉर यूनिटी में अधिकारियों व बच्चों के साथ रणंजय इंटर कॉलेज मैदान तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी के बाद क्रीड़ा मैदान में केंद्रीय मंत्री ने लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से लौह पुुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। केंद्रीय मंत्री महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार व वस्त्र मंत्रालय स्मृति ईरानी ने शहर के सब्जी मंडी तिराहे पर लौह पुरुष के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी में स्कूली बच्चों, आम लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं व अफसरों के साथ केंद्रीय मंत्री ने सब्जी मंडी से रणंजय इंटर कॉलेज मैदान तक दौड़ लगाई। रन फॉर यूनिटी के समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मौजूद लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने के साथ ही आंतरिक सुरक्षा में सहयोग देने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के प्रति योगदान और बलिदान को विस्तार से बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर जगदीशपुर विधायक व राज्य मंत्री सुरेश पासी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, डीएम प्रशांत शर्मा, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज, बीएसए विनोद कुमार मश्रि, भाजपा नेता राम प्रसाद मिश्र, गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed