फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Run for unity amidst drizzling rain

Sultanpur News: रिमझिम बारिश के बीच लगाई एकता की दौड़

Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Run for unity amidst drizzling rain
पंत स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते अ​धिकारी, भाजपाई व अन्य। 
सुल्तानपुर। सरदार पटेल जयंती पर बारिश में भी लोगों में गजब का उत्साह दिखा। राष्ट्रीय एकता के लिए शुक्रवार को सभी ने एक साथ सड़कों पर दौड़ लगाई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सहित सभी ने हिस्सा लिया। प्रशासन व भाजपा की ओर से आयोजित रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम बरातघर से शुरू हुआ। राष्ट्रीय एकता के लिए पांच किमी की प्रतियोगिता में सभी दौड़े।
विज्ञापन

इसके पहले डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों, भाजपाइयों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, राजेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
तहसीलों, ब्लॉकों, थानों व विद्यालयों में हुए आयोजन

लौह पुरुष की जयंती पर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। रेस के बाद अव्वल आने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। कादीपुर में एसडीएम उत्तम तिवारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अन्य तहसीलों, ब्लॉकों व थानों पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस में इंदर चौधरी और माधुरी अव्वल

सुल्तानपुर। पंत स्टेडियम के निकट बरात घर से खिलाड़ियों ने पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में 203 पुरुष व 106 महिला धावकों ने प्रतिभाग किया। पांच किमी की दौड़ में इंदर चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलदीप यादव ने दूसरा व अंकित पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतिम 10 स्थान वाले खिलाड़ियों में सतीश, सुभाष यादव, प्रदीप कुमार, उमेश प्रजापति, शिवम, धर्मेंद्र प्रजापति, सूरजपाल शामिल रहे।
वहीं, महिला वर्ग में माधुरी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंतशा बानो द्वितीय व अंजलि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 10 स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों में शिवानी प्रजापति, प्रियांशी यादव, प्रिया शुक्ला, काजल निषाद, शारदा विश्वकर्मा, शाजिया बानो, खुशी रहीं। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान तक आने वाले विजेताओं को कैश मनी पुरस्कार राशि प्रदान दी गई। बाकी सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, रामनरेश, प्रदीप यादव, आनंद श्रीवास्तव, श्यामधर ओझा, आशा, मुनेंद्र मिश्रा, महेश यादव आदि मौजूद रहे।


मेडिकल काॅलेज में हुई संगोष्ठी

सुल्तानपुर। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। परिसर में विद्यार्थियों और स्टॉफ ने एक साथ दौड़ लगाई। इस मौके पर डॉ. आनंद रंजन,डॉ. अमित, डॉ.फुरकान, डॉ. सुपर्णा, डॉ. सौम्या सहित अन्य डॉक्टर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. पायल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed