फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Run for health on 20th Dec

सेहतमंद रहने का पैगाम देगी रन फॉर हेल्थ

Sun, 06 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

20 दिसंबर को होने वाली रन फॉर हेल्थ में बच्चे बूढ़े और युवा दौड़ेंगे। यह दौड़ लोगों को व्यायाम के जरिए होने वाले सेहत के फायदे का संदेश देगी। इसका नेतृत्व 83 वर्षीय चिकित्सक डॉ. आशीष राय करेंगे। यह जानकारी डॉ. एके सिंह ने दी। रविवार को वे मीडिया से मुखातिब थे।

विज्ञापन


रनर्स क्लब सुल्तानपुर की ओर से आयोजित प्रसेवार्ता में हर साल की तरह इस बार भी होने वाली रन फॉर हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई। क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया है। यह दौड़ लोगों को सुबह टहलने से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में संदेश देगी। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से दौड़ शुरू होगी। दौड़ के लिए बस स्टेशन, ओवर ब्रिज, अमहट चौराहा, पयागीपुर, बाधमंडी होते हुए पंत स्टेडियम का रूट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


 दौड़ के लिए दो चरण निर्धारित किए गए हैं। बच्चों के लिए पांच किलोमीटर व बड़ों के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तय की गई है। इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय धावक 83 वर्षीय डॉ. आशीष राय शामिल होंगे। उन्होंने 120 बार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में हिस्सा लिया है। डॉ. आशीष दो दिन पहले आ जाएंगे। वे स्कूलों में बच्चों को दौड़ के प्रति जागरूक करेंगे। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के संयोजक गया प्रसाद सिंह उर्फ मुरारी सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. आरए वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed