{"_id":"68b2ba3eef4741dbd30bd25b","slug":"rumors-of-drone-on-tree-in-sultanpur-at-night-created-panic-among-villagers-battery-and-bulb-found-at-spot-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: रात में पेड़ पर ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत, मौके से जो मिला...देख पुलिस ने पकड़ लिया माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: रात में पेड़ पर ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत, मौके से जो मिला...देख पुलिस ने पकड़ लिया माथा
Sat, 30 Aug 2025 02:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:15 PM IST
सार
सुल्तानपुर में रात में पेड़ पर ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मौका मुआयना किया। मौके से जो मिला उसे देखकर पुलिस ने माथा पकड़ लिया।
विज्ञापन
रात में पेड़ पर ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत।
- फोटो : वायरल वीडियो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में भदैंया क्षेत्र के जादीपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 9.00 बजे ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ पर रोशनी चमकती देखी। ग्रामीणों में ड्रोन होने की अफवाह फैल गई। इससे गांव में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीण लाठी लेकर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण पेड़ पर चढ़े। चमक रही वस्तु के पास जाकर देखा तो वह ड्रोन नहीं बल्कि बैटरी व तार से जुड़ा मिनी बल्ब निकला। पुलिस कर्मी बल्ब, उससे जुड़ा तार व बैटरी कोतवाली देहात ले गए।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पेड़ पर एक मिनी बल्ब मिला है। यह किसी अराजकतत्व की हरकत की है। ड्रोन की अफवाह उड़ी थी। लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन