{"_id":"e05e05d0dd72df5cb4f5f009f330d39e","slug":"rumors-irks-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह से परेशान हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र में मिट्टी खुदाई के दौरान जिंदा व्यक्ति के निकलने की अफवाह से दिन भर मीडिया कर्मी परेशान रहे। छानबीन करने पर मामला निराधार साबित हुआ।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर मोबाइल के व्हाट्स एप पर लोकल न्यूज पर किसी ने कुड़वार थाने के सादड़ी राजपुरा गांव में खुदाई के दौरान एलियन की तरह के मानव मिलने की खबर व फोटो पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद मीडिया कर्मी खबर की पुष्टि की तहकीकात में लगे गए। तह तक जाने पर पता चला कि कुड़वार थाने में सादड़ी राजपुरा नाम का कोई गांव ही नहीं है।
विज्ञापन