फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ruckus over Inspiration app, many NPRC resigns

प्रेरणा एप को लेकर मचा घमासान, कई एनपीआरसी ने दिया इस्तीफा

Tue, 03 Sep 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over Inspiration app, many NPRC resigns
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री प्रेरणा एप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

यह एप लागू होने के पहले ही शिक्षकों ने विरोध के लिए मोर्चा खोल दिया है। तमाम एनपीआरसी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षक सोशल मीडिया पर प्रेरणा एप के विरोध में अपने-अपने तर्क रख रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शासन ने प्रेरणा नामक एप लांच करने का निर्णय लिया है। इस एप के माध्यम से शिक्षकों को स्कूल खुलने के बाद सेल्फी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों के एमडीएम ग्रहण करने एवं स्कूल बंद होने के समय भी सेल्फी अपलोड करना होगा। प्रेरणा एप संचालन के लिए प्रधानाध्यापकों को टेबलेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबलेट में जीपीएस के माध्यम से लोकेशन भी ट्रैस की जा सकेगी। शिक्षकों को एमडीएम के लिए अलग से सूचना नहीं देनी होगी। प्रेरणा एप में ही यह सूचना भी भेजी जाएगी।
आए दिन बगैर अवकाश लिए विद्यालय से गायब रहने वाले कई लापरवाह शिक्षक प्रेरणा एप लागू होने से सांसत में हैं। शिक्षकों ने बुधवार एवं बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर धरने की योजना बनाई है। जयसिंहपुर, करौंदीकलां, दूबेपुर, कूरेभार समेत कई विकास खंडों के संकुल प्रभारियों ने प्रेरणा एप के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है।
मुख्यमंत्री की ओर से बुधवार को शाम चार से पांच बजे तक गोमतीनगर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रेरणा एप का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के जरिए किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बीआरसी पर टेलीविजन के माध्यम से प्रेरणा एप लांचिंग का टेलीकॉस्ट दिखाने की व्यवस्था करें। इसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारी एबीआरसी, एनपीआरसी व प्रधानाध्यापक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed