{"_id":"64a1c11bf6ab742ea209a8a5","slug":"rs-630-crore-received-for-mid-day-meal-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-51-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मध्याह्न भोजन के लिए मिले 6.30 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मध्याह्न भोजन के लिए मिले 6.30 करोड़ रुपये
Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के लिए 6.30 करोड़ रुपये की कन्वर्जन कास्ट जारी कर दी गई है। इस रकम से तीन महीने तक एमडीएम बनवाया जा सकेगा।
जिले में 2,193 स्कूलों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। इसमें 1,450 प्राथमिक विद्यालय, 343 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 271 कंपोजिट विद्यालय और 129 सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। प्राथमिक स्तर पर 1,82,570 व उच्च प्राथमिक स्तर पर 97,299 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जा रही है।
बच्चों के लिए एमडीएम बनाने में राशन के साथ ही हरी सब्जी, खाद्य तेल, मसाला, दाल व गैस सिलिंडर की जरूरत होती है। इसके लिए प्राथमिक स्तर पर प्रति छात्र प्रतिदिन 5.45 रुपए और उच्च प्राथमिक स्तर पर 8.17 रुपये प्रति छात्र प्रति दिन की दर से कन्वर्जन कास्ट मिलती है।
विज्ञापन
एमडीएम के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि प्राथमिक स्तर के लिए तीन करोड़, 82 लाख, 24 हजार, 725 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए दो करोड़, 48 लाख, 16 हजार, 484 रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से तीन माह तक एमडीएम बनवाया जाएगा।