फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rs 2.37 crore sent to 791 beneficiaries account

791 लाभार्थियों के खाते में भेजे गए 2.37 करोड़ रुपये

Fri, 09 Aug 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.37 crore sent to 791 beneficiaries account
सुल्तानपुर। दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खो चुके पीड़ित परिवारों को शासन ने राहत दे दी है। समाज कल्याण निदेशालय ने जिले के 791 पीड़ित परिवार के आश्रितों के खाते में दो करोड़ 37 लाख रुपये सहायता राशि भेज दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि मिलने का इंतजार कर रहे पीड़ित परिवार को राहत मिल गई है। विभिन्न दुर्घटनाओं में परिवार के मुखिया को खो चुके पीड़ित परिवार के खाते में समाज कल्याण निदेशालय ने सहायता राशि भेज दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने पिछले दिनों जिलाधिकारी से सहायता राशि का अनुमोदन कराया था। कमेटी के बाद डीएम के अनुमोदन पर समाज कल्याण विभाग ने 791 लाभार्थियों की सूची ब्यौरा समेत निदेशालय को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने पीड़ित परिवार के लाभार्थियों के खाते में दो करोड़ 37 लाख 30 हजार रूपये धनराशि भेज दी है। सहायता राशि मिलने से पीड़ित परिवारों को राहत मिली है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार के मुखिया की दुर्घटना में मौत के बाद 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। डीएम के अनुमोदन के बाद सहायता राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है।

समाज कल्याण विभाग से संचालित शादी विवाह अनुदान योजना के तहत 363 गरीब परिवार के बेटियों की शादी के लिए 72.60 लाख रुपये अनुदान राशि भेजी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि इसमें अनुसूचित जाति के 277 गरीब परिवार के बेटियों की शादी के लिए 55.40 लाख व सामान्य वर्ग के 86 बेटियों की शादी के लिए 17.20 लाख रुपया अनुदान राशि भेजी गई है। शादी विवाह के लिए 20 हजार रुपया दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed