फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rotten gallbladder removed via laparoscopic surgery; patient's life saved

Sultanpur News: दूरबीन विधि से निकाला सड़ा पित्ताशय, मरीज की जान बची

Sun, 23 Aug 2026 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rotten gallbladder removed via laparoscopic surgery; patient's life saved
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकों की टीम। स्रोत- मेडिकल कॉलेज
सुल्तानपुर। राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने एक मरीज की दूरबीन विधि से सर्जरी कर सड़ा हुआ पित्ताशय सफलतापूर्वक बाहर निकाला है। गंभीर हालत में लाए गए मरीज के पेट में पित्त फैल गया था, जो एक जानलेवा स्थिति थी।
विज्ञापन


सर्जरी विभाग की टीम ने मरीज की जांचें और सीटी स्कैन कराया। जांच में पेट में पित्त फैलने (बिलियस पेरिटोनिटिस) की पुष्टि हुई। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मरीज का पित्ताशय सड़ चुका था। पेट के चारों हिस्सों में पित्त फैल गया था। डॉक्टरों ने पूरी आंत का बारीकी से निरीक्षण किया। दूरबीन विधि से सड़े हुए पित्ताशय को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। टीम में सहायक प्रोफेसर डॉ. सुप्रीत वर्मा और सहायक प्रोफेसर डॉ. आकाश श्रीवास्तव शामिल थे। वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. आदित्य गंगवार और जूनियर रेजिडेंट डॉ. अमित वर्मा ने भी सहयोग किया। एनेस्थेटिस्ट डॉ. राजेश, ऑपरेशन थिएटर सहायक प्रशांत और मुख्य नर्स शीलम सिस्टर भी टीम का हिस्सा थे। मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed