{"_id":"68b4a994cdaa4a0db205efa1","slug":"rotary-club-transgomati-gave-automatic-fodder-machine-to-the-cowshed-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-139892-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोटरी क्लब ट्रांसगोमती ने गोशाला को दी ऑटोमैटिक चारा मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोटरी क्लब ट्रांसगोमती ने गोशाला को दी ऑटोमैटिक चारा मशीन
Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्री राधाष्टमी के मौके पर रोटरी क्लब ट्रांसगोमती ने शहर से सटे सौरमऊ स्थित कान्हा गोशाला को ऑटोमैटिक चारा मशीन भेंट की। साथ ही गायों को चारा और गुड़ खिलाया। आलोक अग्रवाल की ओर से ऑटोमैटिक चारा मशीन का सहयोग किया गया। सीए संतोष सिंह, मनोज अग्रवाल और क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने हरे चारे और भूसे का प्रबंध किया।
बृजरानी देवी सेवा संस्थान की ओर से संचालित इस गोशाला के सदस्य अंकित, माधव और धनंजय आदि को गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सीनियर रोटेरियन एसबी सिंह, सीए सुनील शर्मा, जीपी सिंह, राजीव त्रिपाठी व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद