फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roadways bus travel becomes expensive due to increase in toll rates

Sultanpur News: टोल की दरें बढ़ने से रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा

Thu, 06 Jun 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus travel becomes expensive due to increase in toll rates
रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
सुल्तानपुर। टोल प्लाजा का रेट दो जून की रात से बढ़ गया है। इसका असर रोडवेज बसों के किराये पर भी पड़ा है। टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाली बसों के किराये में दो रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं अयोध्या के किराये में एक रुपये की कमी हुई है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से टोल टैक्स में वृद्धि करने के बाद रोडवेज बसों के किराये में इजाफा हुआ है। रोडवेज की जो बसें इन टोल के रास्ते से गुजरेंगी, उन रूट पर सफर महंगा हुआ है। बसों के किराये में वृद्धि की गई है। बस के किराये को दो रुपये तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज के एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि बढ़ा हुआ किराया दो जून की रात 12 बजे से लागू हो गया। किराये की नई दरें अब इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) में दर्ज करा दी गई हैं। इससे मुसाफिरों और परिचालक के बीच कहासुनी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लखनऊ-वाराणसी रूट पर टोल प्लाजा पड़ता है। इसलिए इस रूट पर चलने वाली बसों के किराये में दो रुपये की वृद्धि की गई है।


इन रूटों के किराये में बदलाव नहीं
रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज एनआर सरोज ने बताया कि सुल्तानपुर से कई रूटों की रोडवेज बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इसमें सुल्तानपुर से कादीपुर का किराया जितना पहले थे, उतना अब भी है। इसके अलावा प्रतापगढ़ के किराये में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य रूटों का किराया भी जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed